{"_id":"62488a492db5de0adf15f773","slug":"players-selected-for-kick-boxing-and-powerlifting-competition-khalilabad-news-gkp4319756200","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग और पॉवरलिफ्टिंग का चयन शनिवार को एचआरपीजी कॉलेज में हुआ। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. आदित्य ने बताया कि चयन प्रक्रिया में विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम वर्ग में विनय कुमार यादव, चंदन, राजा भैया, गुलशन और 66 किलोग्राम वर्ग में विनीत और अशोक चौरसिया तथा 74 किलोग्राम वर्ग में रंजीत कुमार वर्मा, सिद्धार्थ पांडेय का चयन हुआ। इसी तरह से 83 किलोग्राम वर्ग में राम विलास यादव, 93 किलोग्राम वर्ग में विकास कुमार चौहान और 105 किलोग्राम वर्ग में विपिन कुमार मौर्य का चयन हुआ।
पॉवर लिफ्टिंग में चयनित खिलाड़ियों को उदयपुर राजस्थान जाकर प्रतिभाग करना है। उन्होंने बताया कि किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंजीत कुमार, शिवम गौतम, प्रदीप और राजा भैया ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों को अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में खेलना है।