{"_id":"671551d5d7abe3876705e124","slug":"players-got-six-medals-in-divisional-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122580-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला छह मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला छह मेडल
Mon, 21 Oct 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
- बस्ती के भानपुर में चल रहा तीन दिवसीय मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसान इंटर कॉलेज भानपुर बस्ती में तीन दिवसीय चल रहे मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के खिलाड़ियों को छह मेडल मिला है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल शिक्षकों ने बधाई दी है।
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि बस्ती के किसान इंटर कॉलेज भानपुर में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन जिले के खिलाड़ियों को छह मेडल मिला है। इसमे सीनियर बालक में भोलू को 800 मीटर दौड में गोल्ड मेडल, सीनियर बालिका में डिस्कस थ्रो में अनीशा को गोल्ड मेडल, जूनियर बालक 800 मीटर दौउ में विकास को सिल्वर मेडल मिला है। इसी तरह से 1500 मीटर दौड़ में आलोक को गोल्ड मेडल मिला है। गोला क्षेपण में आंचल यादव को सिल्वर मेडल मिला है। इसी तरह से सब जूनियर गोला फेंक में रंजना को सिल्वर मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियो ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि प्रतियोगिता जिले के नाम होगी और चैंपियनशिप मिलेगी। खिलाड़ियों की सफलता पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, डीसी धर्मेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने बधाई दी है।