फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Players are not available for sports hostel

Sant Kabir Nagar News: खेल छात्रावास के लिए नहीं मिल रहे खिलाड़ी

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Players are not available for sports hostel
स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद।
- लंबाई निर्धारित होने की वजह से खिलाड़ियों ने नहीं दिखाई रूचि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के अधीन संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से अभी तक स्टेडियम में कोई आवेदन नहीं पहुंचा था। सोमवार को भी खेल विभाग के अधिकारी खिलाड़ियों के ट्रायल का इंतजार करते रहे पर कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम में नहीं पहुंचा।

खेल विभाग की तरफ से आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगा गया था। इसमे 12 वर्ष और 15 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को आवेदन करना था। पूर्व में पांच खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। जिनका ट्रायल हुआ और वह लोग लखनऊ में प्रदेश स्तरीय मुख्य परीक्षा में शामिल हुुए। अभी उनका परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन

इधर प्रदेश के खेल छात्रावास में तैराकी, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, कुश्ती, वालीबाल मेंं सीटें रिक्त होने की वजह से एक बार फिर खिलाड़ियों से आवेदन मांगा गया। इसके लिए जिले स्तर पर 24 जुलाई को ट्रायल व चयन रखा गया पर इसमे कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार का कहना था कि खेल छात्रावास के लिए सोमवार को खिलाड़ियो को ट्रायल के लिए बुलाया गया था पर कोई खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हुआ। इसमे बालिकाओं की लंबाई 160 सेंटीमीटर और बालको की लंबाई 175 सेंटीमीटर मांगी गई है। जिसकी वजह से खिलाड़ियों की लंबाई कम पड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed