फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Platforms built on drains, difficulty in cleaning, facing problems

Sant Kabir Nagar News: नालियों पर बनवा लिए चबूतरे, सफाई में दिक्कत, झेल रहे परेशानी

Tue, 20 Feb 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Platforms built on drains, difficulty in cleaning, facing problems
मेंहदावल चौराहे पर नाले के उपर लगा लिए दुकान।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों पर लोगों ने चबूतरे बनवा लिए हैं। इससे नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और नालियां जाम हो गई हैं। अक्सर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। साथ ही दुर्गंध उठ रही है। इससे लोग परेशानी झेल रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर क्षेत्र के सड़क के दोनों और जल निकासी के नालियां बनवाई गई हैं। पूर्व में नालियों की सफाई नियमित रूप से होती थी, लेकिन इधर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए नालियों पर चबूतरे बना लिए हैं। इससे सफाई के लिए पहुंचने वाले कर्मी चाह कर भी नालियों की नियमित सफाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे जहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही हैं, वहीं नालियों का गंदा पानी अक्सर सड़क पर बहता रहता है। यह स्थिति नेहरू चौक से आजाद चौक पर अक्सर देखने को मिल रही है। ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य हिस्सों में भी है। शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास रोड, बंजरिया से नेदुला जाने वाले मार्ग पर यह स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

नालियों पर कब्जा करने के साथ सड़क तक लग रही दुकानें
शहर में जहां लोगों ने अपनी सुविधा के लिए नालियों पर चबूतरा बनाकर कब्जा कर रखा है वहीं सड़क तक दुकानें भी लग रही हैं। जिसके कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। शहर के निवासी दुर्गेश कुमार, अजीत कुमार, मुकेश आदि ने कहा कि नालियों पर बने चबूतरे के कारण सफाई कर्मी आकर लौट जाते हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी करने की तैयारी में नगर पालिका

नालियों पर चबूतरा बनाकर सफाई कार्य में बाधा खड़ा करने वालाें को चिह्नित कर पालिका प्रशासन नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं, ताकि शहरवासियों को समस्या से निजात मिल सके।

नालियों की नियमित रूप से सफाई हो, इसके लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जहां पर नालियों पर चबूतरा बनाकर बाधा खड़ी की जा रही है, उन्हें चिह्नित किए जाने के साथ ही अभियान चलाकर बाधा दूर की जाएगी। ताकि शहरवासियों की समस्या दूर हो सके।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed