फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plants planted by the minister in charge dry up, questions are being raised on the campaign

प्रभारी मंत्री के लगाए पौधे सूखे, अभियान पर उठ रहे सवाल

Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plants planted by the minister in charge dry up, questions are being raised on the campaign
बघौली क्षेत्र के पेंडारी गांव स्थित वनक्षेत्र में प्रभारीमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा लगाए ? - फोटो : KHALILABAD
प्रभारी मंत्री के लगाए पौधे सूखे, अभियान पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

पौधरोपण के साथ सुरक्षा का लिया गया था संकल्प
पौधरोपण के बाद जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किए गए। पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया, लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही पौधे सूखने लगे हैं। प्रभारी मंत्री के लगाए पौधे भी सूख गए हैं। ऐसे में पौधरोपण अभियान सवाल उठना लाजिमी है।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुुसार पांच जुलाई को जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों की मौजूदगी में पेंडारी गांव स्थित वन क्षेत्र में पौधरोपण किया था। देखभाल के अभाव में सप्ताह भीतर ही रोपे गए अधिकांश पौधे सूख गए हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि रोपित किए गए पौधों की शुरुआती में देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी।
विज्ञापन

बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र में 94 हजार 500 पौधरोपण किया गया है। इनमें से अधिकतर सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। पड़ताल में पता चला कि बानतला घाट पर डीएम दिव्या मित्तल एवं सीडीओ अतुल कुमार मिश्रा ने पौधरोपण किया था, यहां लगाए गए पौधे हराभरा दिख रहे हैं, लेकिन कुछ पौधे न लगाने की वजह से सूख रहे हैं। ग्राम पंचायत कुल्हड़िया में 250 पौधे रोपित किए गए थे। इनमें 20 पौधे हरे हैं, बाकी सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान बेमतल साबित हो गया है। विभाग को मिले पौधे अस्पताल परिसर में इंटर लॉकिंग पर रखे मिले। धूप के कारण पौधे सूख रहे हैं। जबकि पांच जुलाई से क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया है। सीएचसी सेमरियावां परिसर में करीब 100 पौधे रखे मिले, जो सूख रहे हैं। बीडीओ सेमरियावां विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी विभागों के जिम्मेदारों को पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ परिसर में पौधरोपण करना था। इसके लिए जवाब तलब किया जाएगा।
...
सेमरियावां ब्लॉक परिसर में नहीं हुआ पौधरोपण
सेमरियावां। पौधरोपण अभियान में सेमरियावां ब्लॉक परिसर में एक भी पौधरोपण नहीं हो सका है। जबकि गांव-गांव पौधरोपण के लिए यहीं से निर्देश जारी किए जाते हैं। सेमरियावां ब्लॉक में करीब 1.66 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत है। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने ग्राम सचिवों को गांव में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक परिसर में काफी जगह खाली है। इसके बावजूद एक भी पौधा नहीं लगाया गया। बीडीओ ने स्वीकार किया कि परिसर में पौधरोपण नहीं कराया जा सका है। 15 प्रतिशत पौधे शेष हैं। पौधरोपण करा दिया जाएगा।

..
कोट
पौधरोपण अभियान के तहत पांच, छह और सात जुलाई को जिले के विभिन्न जगहों पर 24 लाख 16 हजार पौधे रोपित किए गए हैं। यह सच है रोपित किए गए कुछ पौधे सूखने लगे हैं। वन विभाग के पास तीन टैंकर हैं। टैंकर से रोपित किए गए पौधे को पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। पौधे सूखने न पाए, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
- रंगा राजू टी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed