फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Planted 29 lakh saplings, still no greenery

Sant Kabir Nagar News: 29 लाख पौधे लगा डाले, फिर भी नहीं आई हरियाली

Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Planted 29 lakh saplings, still no greenery
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर वन विभाग समेत अन्य विभागों ने वर्ष 2023-24 में जिले में 29,15,240 पौधे लगाए। फिर फिर भी हरियाली नहीं आई। देखभाल के अभाव में पौधे सूख गए और जगह-जगह ट्री गार्ड खाली पड़े हैं। शासन से फिर इस साल 29 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है जिसमें 12, 34,900 पौधे वन विभाग लगाएगा और शेष अन्य विभाग लगाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर वर्ष जुलाई माह में पौध रोपण अभियान चलाया जाता है। जनपद के पार्कों, सड़क के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लाखों पौधे लगाए जाते हैं। इसक बावजूद जनपद में हरियाली नहीं लौट रही है। बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक वर्ष 2023-24 में 29,15,240 पौधे जनपद में लगाए गए। इसमें वन विभाग ने 12,34,900 पौधा लगाया जबकि 16,80,340 पौधे अन्य विभागों ने लगाएं।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 के लिए अगले माह जुलाई में पौधरोपण अभियान चलाने की तैयारियां जोरो पर हैं। वन विभाग के नर्सरियों में पौधे तैयार है। पौधा रोपण के लिए गड्ढों का खोदाई का कार्य चल रहा है। वन विभाग के मुताबिक अब तक 174 स्थानों पर 12 लाख 35 हजार गड्ढों की खोदाई की जा चुकी है। नर्सरियों में 46 लाखा पौधे उगाए गए हैं। जबकि 29 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य है। तैयारी अंतिम चरण में है। वन विभाग ने 21 नर्सरियों में मार्च अप्रैल में पौधे की रोपाई किया था। बड़गों, वनस्पति पार्क, गौरा, वियरा अव्वल, तेनुवारी, परईपाल, मेंहदावल, सुरसा, नयनजोत और बेलवा में पौधों की रोपाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली और हरिशंकर प्रजाति के पौधे किए जाएंगे रोपित
अगले माह जुलाई में शुरू होने वाले पौध रोपण अभियान के लिए वन विभाग के 21 नर्सरियों में जंगली और हरिशंकर प्रजाति के पौधे तैयार हैं। इन पौधों में शीशम, सागवन, अर्जून, कंजी, पीपल, जामुन, कट जामुन, पाकड़, बरगद, नींबू, नींम, ऑवला, अमरूद, आम और अन्य प्रजाति के पौधे शामिल हैं।


शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 2023-24 में 29,15,240 लाख पौधे जनपद में पार्कों, सड़क के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाएं हैं। इस वर्ष भी उतना ही पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसके लिए वन विभाग नर्सरियों में 46 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। लक्ष्य से 16 लाख पौधे वन विभाग के पास अधिक है। पौधरोपण के लिए 12 लाख 35 हजार गड्ढों को तैयार कर लिया गया है। शेष गड्ढों की खोदाई का काम जारी है। शासन से तिथि मिलने के बाद जुलाई में पौधरोपण अभियान चलेगा।
- अशोक कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed