{"_id":"69f905fe7a83ac7c5f0a6532","slug":"pipe-laid-after-breaking-rcc-road-not-repaired-even-after-two-years-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150061-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरसीसी सड़क तोड़कर डाला पाइप, दो वर्ष बाद भी नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरसीसी सड़क तोड़कर डाला पाइप, दो वर्ष बाद भी नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में बीच में खोदी गई सड़क।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-13 का मामला
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पेयजल परियोजना के तहत तोड़ी गई आरसीसी सड़क दो वर्ष बाद भी जस की तस है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-13 और एक में से गुजरने वाली आरसीसी सड़क को बीच से तोड़कर पाइप डाल दी गई है, लेकिन उसकी मरम्मत दो वर्ष बाद भी नहीं की गई है। सड़क टूटी होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा जब ग्राम पंचायत की श्रेणी में था तो वर्ष 2020 में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पानी के टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। एक वर्ष भीतर ही कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य भी था। लगभग छह वर्ष से ज्यादा होने के बाद भी अब तक परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। वर्तमान में आलम यह है कि घर-घर सप्लाई पहुंचने के लिए नगर क्षेत्र के वार्डों में बनी हुई आरसीसी सड़क बीचों-बीच तोड़कर पाइप डाली गई।
विज्ञापन
लोगों के विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा कहा गया कि पाइप डालने के बाद आरसीसी सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। लगभग दो साल होने के बाद भी सड़क जस की तस पड़ी है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के सैदा हुसेन, अरदास अली,धर्मराज अग्रहरि, संजय कुमार पांडे, साबित अली, नेवास अली, विपिन कुमार, राजेश पांडे, अनिल कुमार, जवाहर प्रसाद आदि ने बताया कि सड़क के बीचो-बीच खोदाई होने के कारण मोटरसाइकिल से भी आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।