{"_id":"68fd099792d9712a9900cc83","slug":"piles-of-garbage-on-the-way-to-chhath-ghat-anger-among-devotees-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140267-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छठ घाट के रास्ते में कूड़े का अंबार, व्रतियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छठ घाट के रास्ते में कूड़े का अंबार, व्रतियों में नाराजगी
Sat, 25 Oct 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है लेकिन कस्बे के ब्रह्मचारी मोहल्ले में इस बार आस्था का यह त्योहार गंदगी की बलि चढ़ गया है।
नगर पंचायत मेंहदावल में कई घाटों पर आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अर्घ्य देकर पूजा करती हैं। इसके लिए प्रमुख घाटों पर अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया लेकिन नगर के वार्ड ब्रह्मचारी मोहल्ले में घाट तक जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
वार्ड सभासद समीर आलम ने कहा कि पर्व से पहले सफाई करा दी जाएगी। ताकि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई के लिए नगर पंचायत के कर्मियों को निर्देशित किया गया है। संवाद