फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Piles of garbage are putting a stain on the cleanliness of the city

Sant Kabir Nagar News: शहर की सफाई पर दाग लगा रहे कूड़े के ढेर

Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage are putting a stain on the cleanliness of the city
- गर्मी और उमस में दुर्गंध से लोगों को आवागमन में होती है समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में कूड़ाघर और कूड़ादान के आसपास फैला कूड़ा लोगाें के लिए समस्या बन रही है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े के दुर्गंध से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर को साफ-सुथरा बनाने और नियमित कूड़ा उठान के लिए नगरीय निकाय की ओर से शहर में कूड़ादान भी रखवाए गए हैं।

नियमित कूड़ा उठान न होने से कूड़ा फुटपाथ से लेकर मार्गों तक फैला रहता है। मार्गों तक फैला कूड़ा लोगाें के लिए दिक्कतों का कारण बन रहा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठती दुर्गंध से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में मेंहदावल बाईपास, इंडस्ट्रीएल एरिया, मोती चौराहा आदि जगहों पर कूड़ा पसरा रहता है। शहर के इंद्रेश, संजय व अन्य ने बताया कि कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से दुर्गंध बढ़ती जा रही है। नगर पालिका को इसके लिए पहल करनी चाहिए। नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल का कहना है कि नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था है। यदि कहीं ऐसा नहीं हो रहा है तो संबंधित क्षेत्र के सफाई नायकों से जानकारी लेकर उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed