{"_id":"6afa08cc8aaceae8d70cde65","slug":"pickup-vehicle-runs-over-young-women-returning-from-the-ghat-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160624-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घाट से लौट रहीं युवतियों को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घाट से लौट रहीं युवतियों को पिकअप ने रौंदा
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा घाट पर रविवार शाम छठ पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे बजाते हुए घाट के पास पहुंची एक अनियंत्रित पिकअप भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से एक ही गांव की दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार शाम मुड़ाडीहा घाट पर छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान एक पिकअप पर डीजे लगाकर कुछ लोग डांस करा रहे थे।
अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से बारीडीहा गांव निवासी अंचल सिंह (13) पुत्री उमेश सिंह और अर्पिता सिंह पुत्री रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पिकअप दोनों के पैरों के ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संवाद