फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup overturned on Ramjanaki Marg, 20 injured, eight in critical condition

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर पिकअप पलटी 20 घायल, आठ की हालत गंभीर

Sun, 03 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on Ramjanaki Marg, 20 injured, eight in critical condition
रामजानकी मार्ग पर पलटी हुई श्रद्धालुओं की पिकअप
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रविवार की दोपहर एक बजे डुहिया गांव के पास अयोध्या जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख यहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल और वहां से पांच लोगों को देर शाम मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पिकअप पर कुल 29 लोग सवार बताए जा रहे हैं। नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर पिकअप से गोरखपुर जनपद के बांसगांव थानाक्षेत्र के ग्राम भैंसा रानी एवं ग्राम हौसलापार के 29 महिला और पुरुष श्रद्धालु श्रीरामजानकी मार्ग होते हुए अयोध्या स्थान करने जा रहे थे। पिकअप धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुहिया कला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र पुलिस फोर्स के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

घायलों को पिकअप से निकलवाकर पुलिस ने अपने वाहन और एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार भेजवाया। वहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आठ घायलों की स्थिति नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां से पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी हैंसर पर चल रहा है। दुर्घटना में घायलों के बारे में पुलिस ने उनके घर वालों से संपर्क कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed