फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup hits bike rider, injures him

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

Wed, 13 May 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits bike rider, injures him
धनघटा। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित दुल्हापार चौराहे के निकट मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाग रहे पिकअप चालक बाइक को 150 मीटर दूर घसीट ले गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी पिकअप चालक वाहन रोकने की बजाय पौली की तरफ भागने लगा। इस दौरान बाइक पिकअप में फंसी हुई घिसटती रही। घटना देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दौड़कर पिकअप रुकवाई, लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप कब्जे में ले ली। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान परशहर गांव निवासी छोटू पुत्र तूफैल के रूप में हुई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed