{"_id":"65f0b502dd68432481014754","slug":"pickup-hits-bike-four-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111170-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने बाइक में मारा ठोकर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने बाइक में मारा ठोकर, चार घायल
Wed, 13 Mar 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
- बेलहर क्षेत्र के गनवरिया चौराहे की घटना, एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के गनवरिया चौराहे पर सोमवार की रात एक पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे शनि पुत्र कृष्णचंद्र, भोनू पुत्र रामसेवक, शैलेश पुत्र शंभू निवासीगण धर्मसिंहवा व आदित्य पुत्र धर्मेन्द्र निवासी प्रतापपुर एक ही बाइक से मेंहदावल से बांसी की तरफ जा रहे थे। गनवरिया चौराहे पर पहुंचते ही बांसी की तरफ से आ रहे पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान घटना की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बेलहर पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल इलाज के लिए भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।