फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pick-descended people to change money

रकम लेने-बदलने को उमड़े लोग

Tue, 15 Nov 2016 10:59 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 15 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pick-descended people to change money
बैंक चौराहे पर एसबीआई के एटीएम से रकम निकालने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बंदी के बाद मंगलवार को बैंक खुले। नगर से लेकर गांव लोग नोट बदलने के लिए सुबह से लोग बैंकों के बाहर पंक्ति में लग गए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। वहीं केंद्र सरकार के निर्देश पर अधिकांश बैंकों ने पालन करते हुए अलग-अलग लाइने लगवाईं। हालांकि एसबीआई धनघटा में इसका कोई असर नहीं दिखा। यहां रकम निकालने आईं प्रेमलता(42) गश खाकर गिर गईं। उपचार के बाद उन्हें होश आया। 
विज्ञापन


शहर में चार एटीएम खुले रहे, जहां धन निकासी के लिए इस कदर भीड़ थी लोगों को अपनी बारी आने तक में तीन से चार घंटे लग गए। बैंकों व एटीएम पर भीड़ होने का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। लोग अपने वाहन पटरियों पर खड़े कर लाइन में थे। इसके कारण बैंक चौराहा पर कई बार जाम की स्थिति बनी, जिससे राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर बैंक खुलने से पूर्व ही लंबी कतार लग गई थी। पास में ही बैंक के दो एटीएम भी चालू थे। तीनों स्थानों पर लंबी कतार दिनभर लगी रही। ऐसी ही स्थिति एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स आदि बैंकों पर भी रही। 
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, रकम निकालने आईं नटवाबर गांव निवासी प्रेमलता देवी भी बैंक के बाहर सड़क तक लगी लंबी कतार में खड़ी थीं। करीब दोपहर एक बजे वह अचेत होकर गिर पड़ीं। उन्हें पास के एक दवाखाने में ले जाया गया, जहां उपचार के करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया। शाखा प्रबंधक एस के त्रिपाठी ने बताया कि बैंक में इस समय काफी भीड़ हो रही है। अंदर से बाहर तक लोग खडे़ हैं। ऐसे में क्या किया जा सकता है। इसी तरह पीएनबी धनघटा की शाखा पर भी रोजना की अपेक्षा मंगलवार को काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार, रकम निकालने के लिए बैंक के बाहर खड़ी रीता, लाली, कुसुम, रामकरन, रामकुमार, दयाराम ने बताया कि तीन दिन से लगातार जमा करने के लिए बैंक में आ रहे हैं, किन्तु शाम होते-होते बगैर जमा किये घर वापस जाना पड़ रहा है। खेती काम रकम के अभाव में रुका हुआ है। 

गेहूं की बुआई में देरी का असर फसल पर पड़ सकता है। बैंक के अंदर बाहर भीड़ के सब्र का बांध घंटों लाइन में लगने से 12 बजते-बजते टूट गया। लोगों ने अंदर जाने के लिये शोर मचाना शुरू कर दिया। व्यवस्था संभालने के लिए चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed