{"_id":"61af9806f4be8a38bc6ee148","slug":"pharmacist-bycotted-work-khalilabad-news-gkp419059050","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
संतकबीरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ग्रेड पे, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पद नाम बदलने, दवा लिखने का अधिकार देने समेत 20 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन के क्रम में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। फार्मासिस्टों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे 16 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौधरी और मंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि फार्मासिस्ट लगातार तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, पर सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप वेतन प्रदान किया जाए। चीफ फार्मासिस्ट का वेतनमान बढ़ाया जाए। एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को मिलने वाले भत्ते को बढ़ाया जाए। फार्मासिस्ट का नाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए। दवा लिखने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी 20 मांगे हैं, जिसको सरकार नहीं मानती है तो 16 दिसंबर तक दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार होगा। 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान लाल बहादुर यादव, जगदीश पांडेय, ब्यास यादव, अमित मिश्र, अनिल मौर्य, विजय कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, रामकिशोर, अब्दुल गफ्फार, रमेश यादव, राम सजीवन, फैज अहमद, राघवेंद्र गुप्ता, अखिलेश चौधरी, राजीव शुक्ला, जनार्दन गौड़ आदि मौजूद रहे।