फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Petrol-diesel crisis deepens, 15 petrol stations closed

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, 15 पेट्रोल बंद

Mon, 20 Apr 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel crisis deepens, 15 petrol stations closed
मेंहदावल बाईपास पर बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत सोमवार को भी बरकरार रही। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद हैं। खलीलाबाद में तीन, महुली में चार, पौली में दो, सेमरियावां में दो और मेंहवदावल में चार पेट्रोल पंप ड्राई हैं।
विज्ञापन


हरिहरपुर संवाद के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहालग में तेल की किल्लत से वाहनों को तेल मिल पाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के महुली, कुशहवा, हरिहरपुर और नाथनगर के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते लोग वाहनों में तेल भराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

सूरज, रामहित, हरिओम, मनीष ने बताया कि रविवार की रात तक पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध था, लेकिन सोमवार को क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। तेल न मिलने से वाहनों में तेल भरवाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पेट्रोल पंपों पर तेल न रहने से तेल नहीं मिल पा रहा। आलम यह है कि पौली क्षेत्र में स्थित दोनों पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल न रहने से लोग परेशान रहे। खर्चा पेट्रोल पंप पर दो दिन से तेल नहीं मिल रहा है। किसान पेट्रोल पंप दुल्हापार में भी दो दिन से पेट्रोल नहीं है, जबकि डीजल आज मिलना बंद हो गया। लोग तेल के लिए भटक रहे हैं।
पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां पेट्रोल आज खत्म हुआ है। डीजल कल से नहीं है।
सेमरियावां संवाद के अनुसार क्षेत्र में डीजल व पेट्रोल की कमी है। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पैड़ी पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर से पेट्रोल, डीजल खत्म है। वहीं केशवापुर- सेमरियावां मार्ग पर स्थित सेमरियावां पेट्रोल पंप रविवार शाम से पेट्रोल नहीं है। उसरा शहीद के इरशाद का कहना है कि डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा तो गाड़ियां चलाने में समस्या होगी और व्यापार भी प्रभावित होगा।

-------
मेंहदावल में भी पेट्रोल पंप ड्राई

मेंहदावल। नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल नहीं है। कस्बे में पांच पेट्रोल पंप हैं। चार पंपों पर तेल के लिए लोग परेशान रहे। वहीं रविवार रात पंपों पर पेट्रोल न होने से हाहाकार है। रात में 9:00 बजे कस्बे के एक पंप पर पेट्रोल होने की सूचना लोगों को लगी तो भारी भीड़ जुट गई। विवाद भी होने लगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल मेंहदावल पुलिस को सूचना दी तो मौके पर फोर्स की देखरेख में तेल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed