{"_id":"6123e0248ebc3e79e701c275","slug":"pet-today-khalilabad-news-gkp4065245139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 24 केंद्रों पर 17,808 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 24 केंद्रों पर 17,808 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 24 केंद्रों पर 17,808 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
हर केंद्र पर सीसीटीवी से होगी परीक्षा की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए हैं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज जिले के 24 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इस परीक्षा में 17,808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को होगी। इसके लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। पहली पाली में 8909 परीक्षार्थी होंगे, जबकि दूसरी पाली में भी 8909 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी के निगरानी में की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। हर तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकुशल परीक्षा को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर हर केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात की गई है।