Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Personnel deployed for census duty will not be permitted to leave their headquarters without authorization.

Sant Kabir Nagar News: जनगणना ड्यूटी में तैनात कर्मी बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

Thu, 19 Nov 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Personnel deployed for census duty will not be permitted to leave their headquarters without authorization.
संतकबीरनगर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने जनगणना कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और पर्यवेक्षक को लोक सेवक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि नौ जनवरी 2027 तक जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश भी अनुमति के बाद ही स्वीकृत होगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित निर्धारित 40 बिंदुओं की जानकारी प्रगणक घर-घर जाकर एकत्र करेंगे। इन सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप में संकलित करने के साथ मोबाइल ऐप पर भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अपने आवंटित गणना ब्लॉक में जाकर शत-प्रतिशत गणना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वगणना के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुए उनका सहयोग लिया जाए। प्रत्येक प्रगणक अपने गणना ब्लॉक में प्रतिदिन कम से कम चार से पांच परिवारों की स्वगणना कराएगा और उनकी संदर्भ संख्या नोट करेगा। इसकी जानकारी सुपरवाइजर के माध्यम से संबंधित चार्ज अधिकारी को भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने निर्देश दिया कि गणना के दौरान कोई भी व्यक्ति, परिवार या क्षेत्र छूटने न पाए। सामान्य परिवारों के साथ संस्थागत परिवारों और बेघर लोगों की भी गणना की जाए। मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर और पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रगणकों के मोबाइल में जनगणना का निर्धारित ऐप इंस्टॉल हो और वे उसमें लॉगिन कर चुके हों। स्वगणना और फील्ड कार्य के दौरान मोबाइल ऐप एवं पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर और चार्ज स्तर पर फील्ड ट्रेनर लगातार उपलब्ध रहेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना का कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित और सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed