फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Performed at the main post office customers

मुख्य डाकघर पर ग्राहकों ने प्रदर्शन किया

Thu, 19 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 19 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Performed at the main post office customers
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
खलीलाबाद स्थित मुख्य डाकघर पर बुधवार को ग्राहकों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राहकों ने आरोप लगाया कि खाता की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद भी भुगतान में देरी की जा रही है। बार-बार बुलाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि एनएससी लेने वालों के भुगतान में कटौती की जा रही है। 
विज्ञापन

दोपहर में बड़ी संख्या में डाकघर के ग्राहक मुख्य डाकघर पर भुगतान लेने गए थे, इस दौरान भुगतान में देरी को लेकर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राहकों में शामिल उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि विभाग की ओर से एनएससी कराई गई थी, जिसकी अवधि पूरी हो गई है, लेकिन भुगतान में हीलाहवाली की जा रही है। उनका आरोप था कि एनएससी पर जो भुगतान होना चाहिए वह भी पूरा नहीं हो रहा है, बल्कि उसमें से कटौती की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान प्रकाश, लालमन, महेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, राम सेवक, राम बहादुर, रमेश कुमार, अजीत सिंह, बाबूराम, आनंद कुमार, लालचंद्र आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

इंसेट- 
सर्वर की गड़बड़ी से भुगतान में आई दिक्कत 
मुख्य डाकघर को कोर बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है, इसके कारण सर्वर में थोड़ी दिक्कत है, इससे भुगतान में देरी हो रही है। जहां तक एनएससी में कम भुगतान की बात है तो जिस समय एनएससी दी गई थी, उस समय ही यह बता दिया गया था कि एनएससी पुरानी है, चूंकि जिला पंचायत राज विभाग से दबाव था, इसलिए पुरानी एनएससी दी गई थी। जो निर्धारित रेट है, उसी आधार पर भुगतान हो रहा है। ग्राहकों का आरोप सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मराज चौधरी-पोस्ट मास्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed