फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   performance for Medical certificate

मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन

Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 performance  for Medical certificate
अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने में देरी से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
 अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने में देरी से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रमाण पत्र के लिए यात्रियों को तीन दिन से दौड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले गिरिश पाठक, प्रमोद जायसवाल, अनूप यादव, दिग्विजयनाथ, संजय यादव, दयाशंकर पांडेय, विनोद यादव आदि ने बताया कि उन्हें जुलाई में अमरनाथ यात्रा के लिए जाना है। 
विज्ञापन


इसके लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला अस्पताल में फार्म भरे गए हैं। इसके लिए ब्लड जांच आदि कराई जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी सर्टिफिकेट नहीं बनाया जा रहा है। बाबू के पास जाने पर वह फार्म अधूरा कह कर वापस लौटा दे रहा है। उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लगातार चिकित्सकों के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की तिथि भी नजदीक है। अगर समय से पहले सर्टिफिकेट नहीं बना तो वे आवेदन करने से महरूम रह जाएंगे। यात्रियों ने सीएमओ से जल्द से जल्द सर्टिफिकेट दिलाए जाने की मांग की है। वहीं सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट प्राथमिकता के आधार पर बनना है। अगर इसमें लापरवाही हो रही है तो संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed