{"_id":"65f87c9548f99e1eff0858e0","slug":"people-stuck-in-monday-traffic-jam-for-hours-remain-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111534-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोमवारी जाम में घंटों फंसे लोग, रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोमवारी जाम में घंटों फंसे लोग, रहे परेशान
Mon, 18 Mar 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसुपर चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास व गोला बाजार में रहा जाम
- सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में सोमवार को बाजार का दिन होता है। बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए शहर आते हैं। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए घंटों जाम में जूझना पड़ा।
शहर के आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास, गोला बाजार में सोमवार को कई बार जाम की स्थिति बनी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशान झेलनी पड़ी। एक तो बाजार में भीड़ और दूसरी तरफ सड़क की पटरियों तक अतिक्रमण होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान रहे।
अतिक्रमण की स्थिति यह है कि शहर के गोलाबाजार, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर तिराहा आदि स्थानों पर दुकानदारों ने पटरियों पर कब्जा कर रखा है। कुछ लोगों ने तो बाकायदा छाजन डाल लिया है। यही नहीं कुछ स्थानों पर सड़क की दुकानें लग गई हैं। जो थोड़ी जगह बची है, वहां पर ठेलेवालों का कब्जा हो गया है। जिसके कारण जाम की स्थिति दिनभर बनी रही। कमोबेश यही स्थिति पुरानी सब्जी मंडी में भी देखने को मिली। लोग जाम में फंसे रहे और व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
जाम में फंसे राघवेंद्र दूबे, जीशान आदि ने कहा कि सुबह से ही जाम के कारण परेशान होना पड़ा। यदि सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटा दिए जाएं तो काफी हद तक राहत मिल सकती है। कहा कि पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए सिर्फ योजना बनाने तक ही सीमित रह गया है। जिससे कारण समस्या बढ़ गई है।
सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
जाम की समस्या के लिए अतिक्रमण के साथ ही वाहन पार्किंग व्यवस्था का न होना भी है। बाजार आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं। जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है। हालांकि यातायात पुलिस ऐसे वाहनों का चालान कर रही है, लेकिन पालिका प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं।
शहर में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी यदि दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो अभियान चलाकर हटवाया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद