फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People struggled for two hours to drink

दो घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
People struggled for two hours to drink
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मना रहा है, लेकिन पहले ही सप्ताह में अभियान की हवा निकल गई है। शनिवार को खलीलाबाद शहर के लोग करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे। जाम में फंसकर जहां वाहन रेंगते नजर आए। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर आरके सिंह ने यातायात पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया, इसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

वैैसे तो खलीलाबाद शहर में जाम की समस्या काफी पुरानी है। इसे देखते हुए नूर मस्जिद से मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग से होकर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग पूर्ण रूप से बंद हैं। ऐसे में वाहनों का आवागमन त्रिपाठी मार्केट-विधियानी होकर डायवर्ट कर दिया गया है। त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रासिंग ट्रेनों के आवागमन के दौरान जब बंद रहता है तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जा रही है। इधर छठ पूजा को लेकर मुखलिसपुर चौराहा और आस-पास फुटपाथ पर ही दुकानें सज गई हैं। इसका असर यह हुआ कि मुखलिसपुर चौराहा पर शनिवार को दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति तब है जबकि नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है और यातायात पुलिस जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मुखलिसपुर चौराहे पर जाम की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर आरके सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात पुलिस के जवानों को लगाकर जाम को समाप्त करने का प्रयास किया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। जाम में फंसे खलीलाबाद के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि त्यौहार के समय अक्सर इस प्रकार की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed