फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People shocked by news of death in Unnao

Sant Kabir Nagar News: उन्नाव में हादसे में हुई मौत की सूचना से लोग स्तब्ध

Thu, 02 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
People shocked by news of death in Unnao

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे जिले के लोगों की गाड़ी उन्नाव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत की सूचना है। इस सूचना के जिले में पहुंचने के बाद लोग स्तब्ध रह गए हैं। पुलिस से मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजन आनन-फानन में उन्नाव रवाना हो गए। वहीं घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग व नाते रिश्तेदार घर पर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दे रहे हैं।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तेनुहारी सोयम निवासी विनोद मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करते थे। तीन माह पूर्व वह घर आए और वह अपने दोस्त व अन्य के साथ जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विनोद की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना के बाद लोग उनके घर पर पहुंचकर परिजन को सांत्वना देने में जुट गए।
विज्ञापन

उनकी मौत से बेटे सूरज, बेटी ज्योति व साक्षी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी प्रेमावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
--------------------
चांदीडीहा गांव के निवासी हैं ढुनमुन
उन्नाव में हुए हादसे में दूसरे मृतक ढुनमुन कोतवाली क्षेत्र के चांदीडीहा गांव के निवासी हैं। वह भी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार थे। वह भी अन्य लोगों के साथ दर्शन करने मथुरा व वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना में मौत के बाद सूचना पर परिजन वहां के लिए रवाना हो गए। वहीं गांव व आसपास के लोग घर पर पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बेटी की मौत से गम में डूबा परिवार
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिवधरा के राजस्व गांव बढ़या निवासी दिव्या (13) की मौत से परिवार गम में डूब गया। साथ ही प्रिया देवी (45) पत्नी जगजीवन प्रसाद, आर्यन (14) पुत्र जगजीवन प्रसाद, अपराजिता (8) पुत्री जगजीवन प्रसाद घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर जगजीवन प्रसाद आनन-फानन में वहां के लिए रवाना हो गए। जगजीवन प्रसाद एक पैर से दिव्यांग हैं। परिवार काफी गरीब है। हादसे की सूचना पर पूरे गांव के लोग गमगीन हो गए। पीड़ित के घर पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घर पर मौजूद अन्य लोगों को लोग सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed