फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people's anger

रकम न मिलने पर फूट रहा लोगों का गुस्सा

Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
people's anger
राम जानकी मार्ग पर जाम से करीब दो घंटे आवागमन बाधित रहा। - फोटो : अमर उजाला
बैंकों पर पुराने नोट बदलने और जमा करने लिए लोगों करने सुबह से ही लोग कतार लगा रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को दोपहर बाद से नगर क्षेत्र के बैंकों में भीड़ छंटने लगी, जबकि एटीएम के बाहर रात में भी लोग कतार में खड़े दिखे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रकम निकासी और बदलने के लिए लोग परेशान रहे। रकम न मिलने पर पूर्वांचल ग्रामीण बैंक रामपुर बारह कोनी में रकम की किल्लत पर रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं पूर्वांचल ग्रामीण बैंक धर्मसिंहवा का लोगों ने शटर बंद कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल यह है कि सरकार द्वारा निर्धारित रकम भी बदलकर लोगों को नहीं दी जा रही है। वहीं शाम को चंद एटीएम ही रकम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


 पौली प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक रामपुर बारह कोनी पर कैश न मिलने से नाराज उपभोक्ता ने शुक्रवार को रामपुर में राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया। बाद में एसओ धनघटा के समझाने पर लोग माने। जाम से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।   शुक्रवार को बैंक के अंदर और बाहर रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े लोगों को जब यह जानकारी हुई कि ब्रांच मैनेजर ने कै श समाप्त हो जाने की बात कहकर भुगतान बंद कर दिया है। इसके बाद लोग शाखा प्रबंधक के पास पहुंच गए। प्रबंधक ने जब लोगों को बताया कि दो लाख रुपये उनके पास था, जिसे बांट दिया गया, अब कैश नहीं मिल पाएगा। इस पर लोग मैनेजर से सवाल जवाब करने लगे तो वे क्रोधित हो उठे।
विज्ञापन


मामला बढ़ते बढ़ते तकरार अपशब्दों तक पहुंच गई। इससे नाराज उपभोक्ता राम जानकी मार्ग पर आ गए और सड़क जाम कर दिया। जाम से दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रास्ता बंद रहा। उसके बाद एसओ इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान मौके पर पहुंचे और शाखा प्रबंधक से वार्ता करने के बाद जनता को समझाने बुझाने लगे। एसओ ने जब कहा कि बैंक पर कैश मंगाया जा रहा है, सभी को नकदी मिलेगी, तब जाकर लोग माने। शाखा प्रबंधक रामशब्द चौधरी ने बताया कि जब कैश रहेगा, तभी तो दिया जाएगा। बाद में चार लाख रुपये आया, जिसे बांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के स्टाफ को बंद किया ः धर्मसिंहवा।पूर्वांचल ग्रामीण बैंक धर्मसिंहवा में शुक्रवार सुबह से ही लोग कैश के इंतजार में कतार में खड़े थे। काफी देर तक रकम जमा करने और निकालने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो कतार में खड़े लोग और जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय ने बैंक में जाकर मैनेजर से कारण पूछा तो मैनेजर ने कैश न होने का हवाला देते हुए असमर्थता जाहिर कर दी।  इसके बाद जिपं सदस्य ने बैंक के आरएम बृजमोहनी द्विवेदी से बात की तो उन्होंने कैश जल्द भेजने की बात कही। विलंब होने के बाद कर्मियों ने उपभोक्ताओं को शनिवार को आने की सलाह दी। इसी बीच तीन बजे कैश पहुंचा, लेकिन फिर भी लेन-देन न होने से नाराज लोगों ने जिपं सदस्य वीरेंद्र पांडेय, हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक राय, भाजपा नेता विपिन वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने बैंक का शटर गिराकर बैंक कर्मियों को उसी में बंद कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुंच गए। बाद में लोग इस शर्त पर माने कि जितने लोग बैंक में बचे है, उन सभी को कैश दिया जाए। इससे करीब 30 मिनट तक बैंक कर्मी शटर में बंद रहे। बैंक के आरएम ने बताया कि पूर्वांचल बैंक कैश के लिए अन्य बैंक पर आधारित है। इस कारण समस्या हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed