{"_id":"6117ca4c8ebc3ee03d22ede0","slug":"people-return-from-vaccination-centre-khalilabad-news-gkp4055526100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर निराश लौटे लोग
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में कोविड का टीका लगाते हुए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर निराश लौटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए जुट गए, लेकिन वैक्सीन न रहने के चलते कई केंद्रों से लोग बिना टीकाकरण के ही वापस लौट गए। युवा वर्ग का टीकाकरण मात्र सात केंद्रों पर ही हुआ। इस दौरान 18 से 44 वर्ष तक के 400 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 336 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कम वैक्सीन पहुंचने की वजह से टीकाकरण का कुल लक्ष्य 620 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 736 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शासन से वैक्सीन की डिमांड की गई थी, पर वैक्सीन नहीं मिला। पहले से जो वैक्सीन बचा था उससे ही टीकाकरण का कार्य हुआ है। उम्मीद है कि रविवार की शाम तक जिले में वैक्सीन आ जाएगी। जिसके बाद टीकाकरण में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 320 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 400 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 50 के सापेक्ष 40, पीएचसी पौली में 60 के सापेक्ष 18, सीएचसी सांथा में 10 के सापेक्ष दो, सीएचसी हैंसर में 50 के सापेक्ष 30, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 190, पीएचसी बेलहर में 50 के सापेक्ष 20, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 100 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 300 लोगों के सापेक्ष 336 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 10 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही पीएचसी पौली में 50 के सापेक्ष 32, सीएचसी नाथनगर में शून्य के सापेक्ष 20, सीएचसी सांथा में 50 के सापेक्ष 18, सीएचसी सेमरियावां में 50 के सापेक्ष 80, सीएचसी मेंहदावल शून्य के सापेक्ष 20, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 119, पीएचसी बेलहर कला में 50 के सापेक्ष 37 लोगों को टीका लगाया गया।