फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People of villages situated on the banks of lake should get compensation: MLA

झील किनारे बसे गांवों के लोगों को मिले मुआवजा : विधायक

Fri, 09 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
People of villages situated on the banks of lake should get compensation: MLA
- 17 गांवों की भूमि बिक्री प्रतिबंध हटाने की जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। पक्षी विहार व बखिरा झील के विकास की कवायद चल रही है। प्रशासनिक अधिकारी बखिरा झील के विकास का खाका बनाने में लगे हैं। कबीरा-बखिरा प्राधिकरण की अधिसूचना भी शीघ्र ही जारी हो सकती है। इसी बीच मेंहदावल विधायक ने बखिरा झील से सटे 17 गांवों की भूमि पर से बिक्री किए जाने संबंधी प्रतिबंध हटाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इससे किसानों को झील की भूमि का मुआवजा देने में भी प्रशासन को आसानी हो सकेगी।


विधायक ने कहा कि बखिरा झील के विकास के लिए निरंतर प्रयास चल रहा है। झील में किसानों की भूमि है। बगैर भूमि का मुआवजे दिए किसानों के भूमि पर कोई भी विकास संबंधी कार्य मुश्किल है। इसके लिए सर्वप्रथम किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी बीच दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने झील से सटे हुए कुल 17 गांवों की भूमि की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस आदेश के बाद से कोई भी किसान अपनी भूमि की बिक्री किसी भी परिस्थिति में नहीं कर सका। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर भूमि बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed