फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People of Lekhpal Sangh writing complaint in Bakhira police station.

Sant Kabir Nagar News: थाने पहुंचे लेखपालों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Tue, 15 Apr 2025 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
People of Lekhpal Sangh writing complaint in Bakhira police station.
ब​खिरा थाने में तहरीर लिखते हुए लेखपाल संघ के लोग ।
संतकबीरनगर। क्षेत्र के पुरैना गांव में मंगलवार को जांच के लिए गए लेखपाल आशुतोष कुमार सिंह से मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़ने और बंधक बनाने का मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ लामबंद हो गया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए संघ के लोग बखिरा थाने जुट गए। वहां मौजूद अधिकारियों के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लेखपाल शांत हुए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन साथियों के साथ बखिरा थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। अगर केस दर्ज नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन होगा। मौके पर तहसीलदार आनंद ओझा भी मौजूद रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। तब जाकर लेखपालों का गुस्सा शांत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल अभिषेक यादव, संजय राय, महेन्द्र कुमार, अविनाश, उपदेश कुमार, सौरभ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed