फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People in luxury car kidnapped the youth from Nathnagar block premises

युवक का अपहरण करने वाले लक्जरी वाहन सवार पुलिस हिरासत में

Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
People in luxury car kidnapped the youth from Nathnagar block premises
नाथनगर ब्लॉक परिसर से लग्जरी गाड़ी सवार लोगों ने युवक का किया अपहरण
विज्ञापन

धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय से मंगलवार को एक युवक की पिटाई करने के बाद लग्जरी वाहन सवार कुछ लोग उसे अपहरण कर ले गए। घटना से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। इधर सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कालीजगदीशपुर के पास से लग्जरी गाड़ी को रोक लिया। उसमें सवार एक युवती भी मिली जबकि एक युवक के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रहने वाले अपहृत बताए गए युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से पिछले तीन वर्षों से संबंध होना बताया गया। आरोप है कि युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिया था और वह उसे ब्लैक मेल करने लगा। युवती परेशान होकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मंगलवार को प्रेमी युवक नाथनगर में युवती को मिलने के लिए फोन करके बुलाया। मोबाइल पर युवती उससे बातचीत करती रही। उसी बीच लग्जरी गाड़ी से युवती अपने कुछ सगे संबंधियों के साथ नाथनगर पहुंच गई। युवती के साथ अन्य लोगों को आता देखकर युवक सहम गया और भागने लगा। युवती के साथ आए लोगों ने युवक को दौड़ा लिया। भागता हुआ युवक बचने के लिए नाथनगर ब्लॉक परिसर में घुस गया। पीछा कर रहे लोग युवक को पकड़ लिए और पिटाई शुरू कर दिए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक लग्जरी गाड़ी में युवक को जबरिया बैठा कर लोग कालीजगदीशपुर मार्ग पर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना दे दी। सूचना पर जिले की पुलिस सक्रिय हो गई। कालीगजदीशपुर के पास से पुलिस ने लग्जरी गाड़ी सवार लोगों को पकड़ लिया। गाड़ी में सवार युवती भी मिली। जबकि गाड़ी में सवार एक युवक के पास से पुलिस को लाइसेंसी पिस्टल भी मिला। सूचना के बाद मौके पर सीओ राम प्रकाश भी पहुंच गए है। सीओ की पूछताछ में युवती ने युवक पर आपत्तिजनक वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप मढा। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती हरपुर बुदहट क्षेत्र के निवासी है और दोनों का आपस में संबंध है। दोनों को हरपुर बुदहट पुलिस को सौंपा जाएगा। जबकि पकड़े गए अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्जरी गाड़ी सवार कुछ लोगों के जरिए नाथनगर ब्लॉक परिसर से एक युवक का अपहरण किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके लग्जरी गाड़ी सवार लोगों को पकड़ लिया। गाड़ी मेें युवक और युवती के अलावा चार अन्य लोग पकड़े गए है। युवक और युवती तो हरपुर बुदहट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं जबकि जिन पर अपहरण का आरोप लगा है, उसमें पकड़े गए चार लोग कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। युवती पूछताछ में युवक पर गंभीर आरोप मढ़ रही है। गाड़ी पर विधान परिषद का पास चस्पा है। इसकी भी जांच की जाएगी। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- राम प्रकाश,सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed