{"_id":"66e5c6e5d72f20e02f08ae17","slug":"people-got-angry-after-seeing-the-vigilance-team-protested-by-protesting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120756-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विजिलेंस टीम को देखकर भड़के लोग, प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विजिलेंस टीम को देखकर भड़के लोग, प्रदर्शन कर जताया विरोध
Sat, 14 Sep 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मगहर कस्बे में चेकिंग करने पहुंची थी
- माहौल गरमाता देख लौट गई टीम
- लोगों ने धांधली और अवैध चेकिंग का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। शनिवार को मगहर में बिजली चेकिंग के लिए पहुंची विजिलेंस टीम को आक्रोश का सामना करना पड़ा। नगर में बिजली समस्या से परेशान लोगों ने विजिलेंस टीम को देखकर धांधली और अवैध चेकिंग का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। माहौल गरमाता देख टीम लौटने पर मजबूर हो गई।
नगर पंचायत मगहर में विद्युत समस्या से आमजन परेशान है। बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर नगर के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को बिजली समस्या के बीच नगर में पहुंची विजिलेंस टीम को देख लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर कर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
दीनबंधु, रामकेवल, जहीरूद्दीन ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी बिजली समस्या को लेकर आवाज उठाई जाती है समाधान के बजाय उनके साथ सौतेला व्यवहार करना शुरू हो जाता है, जबकि शाम होते ही फाल्ट शुरू हो जाती है। इसका निदान ढूंढ़ने के बजाय चेकिंग शुरू हो जाती है, जो गलत है। लोगों ने विजिलेंस टीम से कहा कि विभाग पहले समस्या का निदान करे तो चेकिंग से परहेज नहीं है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए शेरपुर मोहल्ले में चेकिंग के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
मगहर में बिजली चोरी को लेकर शिकायत की गई थी। इसी के मद्देनजर टीम के साथ जांच की जा रही थी, लेकिन उपभोक्ता विरोध करने लगे। उन्हें समझाया गया पर वे नहीं माने, जिसकी वजह से टीम लौट गई।
- मनोज कुमार, एसडीओ