फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People from the in-laws' side beat up the son-in-law and his grandmother

Sant Kabir Nagar News: ससुराल पक्ष के लोगाें ने दामाद और उसकी दादी को पीटा

Thu, 24 Apr 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
People from the in-laws' side beat up the son-in-law and his grandmother
बघौली (संतकबीरनगर)। पुलिस चौकी बघौली के पास बुधवार की शाम पांच बजे के करीब ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को बघौली बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने घर जाकर उसकी दादी से भी मारपीट की।
विज्ञापन

बखिरा थानाक्षेत्र के बनौली गांव के निवासी प्रभाकर मौर्या पुत्र ब्रह्मदेव मौर्या का विवाह गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानांतर्गत पिपरौली गांव में हुआ है। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच दो साल से विवाद तथा मुकदमेबाजी चल रही थी। आरोप है कि बुधवार की ससुराल पक्ष के लोग दामाद के घर पहुंचे। वहां पर उसकी दादी गुलाबी देवी (60) मिलीं। उनके साथ इन्होंने मारपीट व गाली गलौज क। इसके बाद ससुराल पक्ष के सेतवान व कृष्णकांत मौर्य ने बघौली चौराहे पर दामाद प्रभाकर मौर्या को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगाें ने दोनों पक्षों को अलग किया। इस संबंध में पिता ब्रह्मदेव ने बखिरा थाने के साथ ही बघौली पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। मामले में अबतक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed