फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people feared with dakati poster

Sant Kabir Nagar News: डकैती का पोस्टर लगने पर पूरी रात दहशत में रहे लोग

Fri, 29 Dec 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
people feared with dakati poster
दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना गांव में लोगों से पूछताछ करते एसपी सत्यजीत गुप्ता ।सं वाद
रात भर टोलियों में पहरा देकर गांव की रखवाली कर रहे गांव वाले
विज्ञापन


एसपी और एसओजी टीम ने गांव में पहुंच कर जांच की, माहौल जाना
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव में लूटपाट, डकैती का एलान कर धमकी भरा पोस्टर चस्पा होने से गांव वाले दहशत में हैं। पोस्टर की इबारत पढ़कर गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। गांव में टोली बनाकर रतजगा कर रहे हैं। पोस्टर की बात सामने आने पर पुलिस सतर्क हो गई है। पोस्टर लगाने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता, एसओजी टीम ने गांव में पहुंच कर जांच की और गांव का माहौल जाना। गांववालों को आश्वस्त करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा।
चिउटना गांव में बुधवार की रात करीब दस बजे गांव वालों को चार घरों की दीवारों पर चार जगहों पर पोस्टर चस्पा दिखाई दिया। पोस्टर पर लिखी इबारत पढ़कर गांव वाले सहम गए। चिउटना गांव में डकैती भरा पोस्टर चस्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इलाके के लोग भी सहम गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मंगलवार की रात दानोकुइयां गांव के चौराहे पर एक जगह पोस्टर चस्पा कर लूट की धमकी दी गई। मंगलवार की रात कानपारा गांव के चौराहे पर स्थित मदरसा की दीवार पर लूट की धमकी भरा पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। फिल्मी अंदाज में जारी इस पोस्टर में लिखा गया है कि चिउटना गांव में आने वाले दस दिनों के अंदर हम सब अपनी गैंग के द्वारा भयानक डाका डालेंगे। तुम सब लोग कितना जागोगे रात में, यह सभी गांवों के लिए चेतावनी है। आने वाले दस दिनों के अंदर चिउटना गांव के कुछ चुनिंदा घरों में हमारी टीम द्वारा भयानक लूटपाट किया जाएगा। तुम सब के अंदर जितनी ताकत है लगा लो, लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पंकज कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौके पर पहुंच कर तहकीकात जुट गए। मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जाए। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उनकी सुरक्षा, बचाव के बारे में आश्वासन दिया है। पुलिस ने पोस्टर निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। डकैती के भय से गांव वाले सर्दी के मौसम में रात भर पहरा दे रहे हैं, ताकि अपने गांव को लूट से बचा सकें।

चिउटना के ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि गांव वाले सहम गए हैं। टोली बनाकर पहरा दिया जा रहा है। पुलिस गश्त भी कर रही है। कानापारा गांव के प्रधान राम प्रताप ने बताया कि गांव वाले भयभीत हैं। पुलिस गश्त कर रही है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने गांव में पहुंच कर लोगों से बातचीत की। एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश जारी है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed