फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People enjoying new year in santkabirnagar

काटा केक और बोला हैप्पी न्यू ईयर

Wed, 01 Jan 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
People enjoying new year in santkabirnagar
शहर के अंसार टोले के पास केक काट कर नया साल मनाते छात्र छात्राएं। - फोटो : KHALILABAD
काटा केक और बोला हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन

- केक काटने के साथ ही नए साल का हुआ स्वागत
-कुछ ने घर में तो कुछ ने बाहर मनाया नए साल का जश्न
-शहर के मंदिरों में भी लगी रही लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वर्ष 2019 को अलविदा कह और 2020 का स्वागत करते हुए युवा वर्ग का जश्न बुधवार की देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को बधाई और मोबाइल से मैसेज करते रहे। मंदिरों में भी नए वर्ष के आगमन को लेकर काफी भीड़ लगी रही।

31 दिसंबर की तरह एक जनवरी को भी व्हाट्स एप के जरिए संदेश भेजने की लोगों में होड़ लगी रही। दिनभर सबके फोन घनघनाते रहे। जश्न मनाने के लिए कई लोगों ने घर पर तो कई लोगों ने शांत जगहों को चुना। डीजे, साउंड सिस्टम आदि लगाकर जमकर डांस किया और मौज मस्ती की। खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों के सभी प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान से नए साल को अच्छे से बिताने का आशीर्वाद मांगा। अंसार टोला स्थित एक इंस्टीट्यूट के छात्रों ने केक काटकर नए साल की शुरुआत की। वहीं युवा शहर के मोहल्लों में डीजे लगाकर नए साल का जश्न मनाते नजर आए। संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक-दूसरे को फूल देकर नए साल की शुभकामनाए दी। कलेक्ट्रेट पर सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने डीएम को बुके देकर स्वागत किया। नगर पालिका में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा व ईओ बीना सिंह ने कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और चौराहों पर भी नववर्ष की धूम रही। लोग जगह-जगह अलग अलग टोलियों में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। कस्बे के हनुमान गढ़ी परिसर, दक्षिण चौराहा, बभनैया मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर नव वर्ष की खुशियां मनाई गई। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया, रोडवेज आदि स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नव वर्ष का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed