फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People descended on Dhanteras Hui 'Dnwarsha'

धनतेरस पर उमड़े लोग, हुई ‘धनवर्षा’

Fri, 28 Oct 2016 11:37 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 28 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
People descended on Dhanteras Hui 'Dnwarsha'
सराफा बाजार में लोग चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदते नजर आए। - फोटो : अंबरीष्‍ा म‌िश्र
धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। दोपहर से शुरू हुई खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बर्तन, आभूषण, दुपहिया वाहनों की एजेंसियों पर खासी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन


 दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस के अवसर पर बाजार में बहार दिखी। लोगों ने अपने बजट के अनुसार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। मिट्टी की मूर्तियों से लेकर टेराकोटा और चांदी की मूर्तियां को लोगों को अपनी ओर लुभाती  रहीं।
विज्ञापन


वहीं परंपरा के अनुसार, धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी की परंपरा है। इस परंपरा के निर्वहन के लिए लोगों ने चम्मच से लेकर गिलास, कुकर और बर्तनों की खरीदारी की। चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों ने चांदी के बर्तन नहीं खरीदे, उन्होंने सिक्के खरीदकर परंपरा निभाई। गोलाबाजार स्थित आभूषणों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे। मांग के अनुरूप दुकानदारों ने भी नए डिजाइनों के आभूषण मंगा रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि महंगाई के कारण लोग हल्के आभूषणों की ओर ज्यादा आकर्षित दिखे। साथ ही लोग इलेक्ट्रानिक उपकरणाें जैसे टीवी, फ्रीज की खरीदारी करते देखे गए। वाहन बाजार भी गुलजार रहा। यहां भी लोगों ने जमकर दुपहिया वाहनों की खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार, जिले भर में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। नाथनगर, बेलहर, धनघटा, हैंसर, पौली, मगहर, मेंहदावल, बखिरा आदि जगहों पर देर रात तक सामानों की खरीदारी होती रही।  


 कंप्यूटर पर भी बनेगा स्वास्तिक का निशान ः  दीपावली पर्व पर सायं काल लक्ष्मी गणेश की पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, प्रसाद आदि की खरीदारी की।  बाजार में लाई 100 रुपये किलो, गट्टा और चीनी की मिठाई 100 रुपये किलो, रेवड़ी 80 रुपये प्रति किलो बिका। वहीं लोगों ने परंपरा के अनुसार चांदी के सिक्के और चमकदार पन्नियों पर उभरे लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी की। व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग पारंपरिक रूप में बहिखाता, काली स्याही की कलम खरीदते देखे गए। एक व्यापारी ने बताया कि जबसे रिकार्ड सीडी मेें फीड होने लगा तब से कंप्यूटर पर भी स्वास्तिक बनाकर पूजा करते हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed