फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people come from malesiya, response team rech for checking

मलयेशिया से लौटा शख्स, घर पहुंची रैपिड रिसपांस टीम

Tue, 17 Mar 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
people come from malesiya, response team rech for checking
मलयेशिया से लौटा शख्स, घर पहुंची रैपिड रिसपांस टीम
विज्ञापन

- हैंसर क्षेत्र का रहने वाला है व्यक्ति, 28 दिन तक होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हैंसर क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति नौ मार्च को मलयेशिया से घर लौटा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिसपांस टीम व्यक्ति के घर पहुंच कर जांच की। जांच में व्यक्ति में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं पाया गया। टीम उस व्यक्ति का 28 दिन तक निगरानी करेगी।
कोरोना वायरस को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकता पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। नौ मार्च को हैंसर क्षेत्र का एक व्यक्ति मलयेशिया से अपने घर पर वापस लौटा था। दिल्ली एयरपोर्ट से जब सीएमओ कार्यालय पर उसकी सूचना मिली तो रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट हो गई। टीम मंगलवार को उस व्यक्ति के घर पर पहुंची और उससे कुछ जरूरी पूछताछ किया। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि हैंसर क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति मलयेशिया में किसी प्राईवेट कंपनी में काम करता है। नौ मार्च को वह घर वापस आया। इसकी सूचना दिल्ली एयरपोर्ट से मिली तो उस व्यक्ति से संपर्क किया गया। मंगलवार को उस व्यक्ति के घर पर टीम गई और उससे कुछ जरूरी पूछताछ किया गया। व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके परिजनों से बातचीत की गई और कुछ जरूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। फिलहाल उस व्यक्ति की 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जा रही है। जिले में अभी कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। लोग जागरूक है, थोड़ी सावधानी बरते तो कोरोना वायरस से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

0000000000000
फोटो है
लोगों को किया जागरूक
संतकबीरनगर। मंगलवार को रेलवे स्टेशन रोड पर एक संगोष्ठी हुई। जिसमें समाज सेवी दिवाकर शुक्ल ने लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नियमित गर्म पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और साफ सफाई रखें। इसके साथ ही छीकते व खांसते समय अपने मुंह पर कपड़ा व हाथ जरूर लगाए। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, राजवीर सिंह, नंदिनी, श्वेता, पूनम वर्मा, नवीन, अमृता, दुर्गेश, बलवंत, काजल, सायमा, अमन, आनंद, रघुवीर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed