फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People are trying to return home, but the flight shutdown is dashing their hopes.

Sant Kabir Nagar News: घर लौटना चाह रहे लोग, उड़ानें बंद होने से टूट रही उम्मीद

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
People are trying to return home, but the flight shutdown is dashing their hopes.
सेमरियावां। ईरान व अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रहने वाले लोग परेशान हैं। इनमें कई अपने देश आना चाहते हैं, लेकिन हवाई सेवा बंद होने से उनके लिए ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है। इन देशों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके परिजन परेशान हैं। वह अपनों का हाल जानने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

कतर की राजधानी दोहा में रह रहे दुधारा क्षेत्र मदारपुर गांव के महफूज अहमद ने बताया कि ईरान द्वारा कतर पर हमला किया जा रहा रहा है। बमबारी से लोग दहशत में हैं। सायरन बजते ही डर लगने लगता है। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन तनाव चरम पर है। इनका कहना है कि यहां से कई लोग अपने देश जाना चाहते हैं, लेकिन हवाई सेवा बंद होने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन

दुबई में रह रहे लोहरजोतिया के रोशन अली व मदारपुर गांव के अली अहमद ने बताया कि हमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। हमले की खबर से उनके परिजन चिंतित हैं। हम सुरक्षित हैं। उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते बहुत लोगों के घर जाने का प्लान अधर में लटक गया है। रोज परिजनों से फोन पर बातचीत करके हाल बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब के अलहसा शहर में रह रहे मदारपुर के अनवारुल हक ने बताया कि हमें कोई भी दिक्कत नहीं है। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। काम चालू है। घरवालों से फोन करके सभी हाल बताया जा रहा है। घरवालों को कोई चिंता की जरूरत नहीं है।
बता दें कि क्षेत्र के करही, कोहरियावां, दुधारा, बजहरा, उसराशहीद, सेमरियावां, दरियाबाद, उंचहराकला, मूड़ाडीहाखुर्द, पैड़ी, बुढ़ाननगर, भंगुरा, सेहुड़ा, सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटना दानोकुइयां, तिनहरीमाफी, देवरिया नासिर, रक्सा कला, मीरपुर आदि गांवों के लोग खाड़ी देशों रोजगार के लिए गए हुए हैं। परिवार के लोग अपनों के कुशल-क्षेम जानने के लिए लगातार फोन से संपर्क साध रहे हैं। फोन से बात होने पर उनके सुरक्षित स्थानों पर होने की वह जानकारी ले रहे हैं।


--------
महुली के अफजल ने कहा- सऊदी अरब में हम सुरक्षित
महुली। कस्बा निवासी अफजल सलमानी पुत्र मालाहुद्दीन सऊदी अरब के दम्माम शहर में हैं। उन्होंने बताया कि जहां हम लोग रहते हैं, वहां युद्ध का कोई असर नहीं है। हम लोग सुरक्षित हैं। अफजल वहां एक कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed