फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people are suffering from humidity and heat

Sant Kabir Nagar News: सितंबर में मई जैसी गर्मी...उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोग

Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
people are suffering from humidity and heat
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए गोला बाजार में छाता लेकर जा रही युवतियां । संवाद
संतकबीरनगर। जिले में उमस भरी गर्मी के चलते जन जीवन काफी बेहाल रहा। स्थिति यह रही कि सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ने के चलते लोग भीषण गर्मी का शिकार हुए। लोगों की त्वचा में जलन के चलते वह पूरी आस्तीन के कपड़ों के साथ ही छाते का प्रयोग करते नजर आए। दोपहर में हुई स्कूलों की छुट्टी के दौरान छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में गर्मी का प्रकोप कुछ अधिक है। स्थिति यह है कि उमस भरी गर्मी से लोग बदहाल दिख रहे हैं। वर्तमान समय में अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि गर्मी के चलते बाजार में चहल पहल कम देखी गई। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
स्थिति यह रही कि बच्चे धूप से बचने के लिए छाते के साथ ही छात्राएं दुपट्टे से पूरे शरीर को ढंककर जा रही थीं। वहीं दुकानों पर भी भीड़ कम देखी गई।
शहर के व्यस्ततम बाजार गोला बाजार के साथ ही मां समय जी स्थान पर भी लोगों की भीड़ दोपहर में कम ही देखी गई। शाम होने पर जब धूप का प्रकोप कुछ कम हुआ तब लोग घरों से बाहर निकले और आवश्यक कार्यों को निबटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed