{"_id":"66e47cbc3b2e57951e05f7e0","slug":"people-angry-over-power-cut-surrounded-sdo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120719-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्युत कटौती से नाराज लोगों ने एसडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्युत कटौती से नाराज लोगों ने एसडीओ का किया घेराव
Fri, 13 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
- कोचरी उपकेंद्र के बड़गो फीडर से हो रही कटौती, व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान बड़गो फीडर से जुड़े लोग शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र कोचरी पर पहुंचकर एसडीओ और जेई का घेराव किया। लोगों का कहना था कि लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
विद्युत उपकेंद्र कोचरी के बड़गो फीडर से जुड़े गांव के लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। वहां मौजूद बिजली निगम के एसडीओ और जेई का घेराव करके कहा कि बड़गो फीडर से महज छह घंटे बिजली सप्लाई मिलती है। रोस्टिंग के समय टूटे हुए तारों को बिजली कर्मी ठीक नहीं करते हैं। जिस समय बिजली सप्लाई की जाती है उस समय आपूर्ति ठप कर खराबी दूर करते हैं। आए दिन तार टूट कर गिर रहे हैं, जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर हो चुके तारों को ठीक किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी उसे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ कौशल किशोर ने शीघ्र समस्याओ के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर शशांक सिंह, अभिषेक शुक्ला, संतोष पाल, धर्म प्रकाश पाल, विनीत सिंह, संजय पाठक, डॉ. कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।