{"_id":"63dd536a3bfcdb02a70a8d8b","slug":"pension-of-6357-beneficiaries-blocked-khalilabad-news-c-7-1-42062-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 6,357 लाभार्थियों की पेंशन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 6,357 लाभार्थियों की पेंशन रोकी
Sat, 04 Feb 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से पेंशन से वंचित हो जाएंगे लाभार्थी
- सीडीओ ने वास्तविक स्थिति जांचने के लिए बीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी
संतकबीरनगर। सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लाभार्थियों का आधार प्रमाणित कराए जाने की कवायद चल रही है। खास बात यह है कि पेंशन योजनाओं के 6,357 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें विभाग ढूंढ नहीं पा रहा है लिहाजा इन लाभार्थियों की पेंशन अवरुद्ध हो गई है। सीडीओ ने ब्लॉक स्तरीय टीम गठित कर इन लाभार्थियों के बारे में सही तथ्य जुटाए जाने की पहल शुरू की है।
जिला समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी वृद्घा पेंशन की है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 74,592 लाभार्थियों को वृद्घा पेंशन योजना का लाभ मिलता है। इसमें से 57,509 लाभार्थियों के आधार प्रमाणित हो चुके हैं। जबकि 8,503 लाभार्थी मृत पाए गए हैं। 4,062 लाभार्थी ऐसे हैं जिनका पता विभाग नहीं लगा पाया है। इन लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई है। इन लाभार्थियों का आधार नहीं मिल पाने की वजह से विभाग ने ऐसा कदम उठाया है। 241 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण फेल हो गया है। अभी भी चार प्रतिशत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है।
इसी प्रकार जिले में विधवा पेंशन की जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन विभाग की है। 25,133 विधवाओं को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। 84 प्रतिशत पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। जबकि 2213 लाभार्थियों को विभाग ढूंढ नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से इनकी पेंशन रोक दी गई है। इसी तरह दिव्यांगजन विभाग के जिम्मे दिव्यांग पेंशन योजना है। जिले में 7487 दिव्यांगों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। 7,077 पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। जबकि 82 पेंशन धारक संदिग्ध माने गए हैं। इनके बारे में विभाग जानकारी नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
मार्च में पेंशन की किस्त आने वाली है। ऐसे में जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणित नहीं होगा, उनकी पेंशन अटक जाएगी। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांग जन अधिकारी प्रियंका यादव के साथ बैठक कर जानकारी हासिल की गई। जिन लाभार्थियों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। उसके लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों से सत्यापन कराएं और वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं जिससे बचे हुए लाभार्थियों का आधार प्रमाणित हो सके।