{"_id":"6a5686a6169bbe79630c50eb","slug":"pears-and-guavas-on-sale-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153814-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आम के भाव बिक रहा नाशपाती व अमरूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आम के भाव बिक रहा नाशपाती व अमरूद
Wed, 15 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बरसात में बाजार में नाशपाती और अमरूद के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। हालत यह हैं कि इन फलों की कीमतें आम के बराबर या कई जगह उससे भी अधिक हो गई हैं। बढ़ी हुई कीमतों के कारण आम आदमी की पहुंच से नाशपाती और अमरूद दूर होते जा रहे हैं।
सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर दुधारा, करही, लोहरौली आदि बाजारों व चौराहों पर इन दिनों नाशपाती और अमरूद के दामों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालत यह है कि जो फल आमतौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की पहुंच में माने जाते थे, वे अब आम के बराबर भाव पर बिक रही है।
बढ़ती कीमतों के कारण लोग कम मात्रा में फल खरीद रहे हैं। मो. हद्दीस, मारूफ अहमद, जुगानी, शाबान, राहुल आदि फल विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों अच्छी गुणवत्ता वाली नाशपाती 100 से 120 रुपये प्रति किलो और अमरूद 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं बाजार में आम 80 से 140 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। ऐसे में नाशपाती और अमरूद की कीमतें आम के बराबर पहुंचने से खरीदार हैरान हैं। बरसात के मौसम में स्थानीय आवक कम होने और बाहर से माल आने के कारण परिवहन लागत बढ़ गई है। इसके अलावा गुणवत्ता वाले फलों की उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी आई है। मांग बनी रहने से दाम फिलहाल कम होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे गुफरान अहमद, संतोष कुमार प्रजापति, अबूजर चौधरी आदि का कहना है कि पहले अमरूद और नाशपाती आसानी से खरीद लेते थे, लेकिन अब इनके दाम आम के बराबर हो गए हैं। रोज खरीदना मुश्किल हो गया है।
पहले नाशपाती और अमरूद आम से सस्ते मिल जाते थे, लेकिन अब इनके दाम सुनकर लोग कम मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। कई परिवार रोजाना फल खरीदने के बजाय जरूरत के अनुसार सीमित मात्रा में ही खरीद रहे हैं। फल विक्रेताओं का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में आवक बढ़ती है तो कीमतों में कुछ नरमी आ सकती है। फिलहाल महंगे फलों ने लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।