फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peace returned to the block after FIRs were filed against each other, workers returned to work.

Sant Kabir Nagar News: एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ब्लाॅक में लौटी शांति, काम पर लौटे कर्मी

Fri, 27 Feb 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Peace returned to the block after FIRs were filed against each other, workers returned to work.
धनघटा। पौली ब्लॉक में मंगलवार को भाजपा नेता और खंड विकास अधिकारी के बीच हुए विवाद में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को विकास खंड परिसर में माहौल शांत रहा। अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

अमौली गांव निवासी भाजपा के पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह मंगलवार को ब्लॉक पर राशन कार्ड के लिए रिपोर्ट लगवाने गए थे। इसमें बातचीत के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी से विवाद हो गया। मामले को शांत करने के लिए खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने हस्तक्षेप किया तो उनसे भी भाजपा नेता की नोकझोंक हाे गई।
विज्ञापन

इस मामले में एक दूसरे पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश होने लगी। एक तरफ बीडीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बुधवार को कामकाज बंद करके विकास विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार को देर शाम बीडीओ को मनाने समझाने की कोशिश अधिकारी और नेता करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी अधिकारी कर्मचारी कामकाज ठप करके मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर धरनारत रहे। दोपहर को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को जानकारी दी कि श्वेता वर्मा की ओर से प्राथमिकी दर्ज हो गई है। तब जाकर अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल से हटे।
इधर दूसरी तरफ भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि जब तक खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी, तब तक थाने से नहीं हटेंगे। दोपहर बाद भाजपा नेता अरविंद सिंह की तहरीर पर बीडीओ श्वेता वर्मा और ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो गई। तब जाकर भाजपा के लोग थाना से हटे।

शुक्रवार को पौली ब्लॉक पर सुबह 10:00 बजे खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा पहुंचीं तो धीरे-धीरे सभी अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा का कहना है कि शुक्रवार को सभी ने अपना-अपना कामकाज किया। ब्लॉक परिसर में शांति बनी रही।
दूसरी तरफ भाजपा नेता अरविंद सिंह का कहना है कि उनके विरुद्ध फर्जी मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed