फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peace remained in Mushara, administration remained alert

Sant Kabir Nagar News: मुसहरा में रही शांति, प्रशासन रहा सतर्क

Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Peace remained in Mushara, administration remained alert
मुसहरा गांव में बकरीद की नमाज को लेकर तैनात रही  पुलिस फोर्स
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मुसहरा गांव में कुर्बानी पर्व पर शांति का माहौल रहा। सुबह नमाज अदायगी के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने घरों को चले गए। इस दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यहां पर फोर्स तैनात रही। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा कुर्बानी पर्व को लेकर काफी अतिसंवेदनशील गांव माना जाता है। वर्ष 2007 में परंपरा विपरीत कुर्बानी हो जाने के कारण यहां का माहौल खराब हो गया था।
विज्ञापन

आगजनी एवं लूटपाट की घटनाएं हो गई थी, तब से त्योहार से पहले यहां पर प्रशासनिक इंतजाम कड़ाई से की जाती है। बुधवार को ही एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कुर्बानी योग्य बकरों को घरों से निकलवा कर गांव में स्थित एक मदरसे में डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित बंधवा दिया। गांव में एक प्लाटून पीएससी, एक इंस्पेक्टर, छह उपनिरीक्षक और 37 महिला व पुरुष आरक्षी तैनात कर दिए गए हैं। नायब तहसीलदार मेंहदावल हरीराम यादव, एसओ राकेश कुमार, चौकी इंचार्ज बौरव्यास रामप्रवेश यादव निगरानी में लगे हुए हैं। गांव में शांति कायम रहे इसको लेकर अभी यहां पर दो दिनों तक फोर्स तैनात रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed