फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PCS exam will be held at 14 centres amid tight security.

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच 14 केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा

Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
PCS exam will be held at 14 centres amid tight security.
पीसीएस परीक्षा को लेकर एचआर इंटर कॉलेज में सीसीटीवी को देखते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना - फोटो : reasi news
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्तूबर को 14 केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों का जायजा डीएम और एसपी ने शुक्रवार को लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की जांच की। इसके साथ ही सीसीटीवी से निगरानी व अन्य सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना ने एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलााद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी, बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर निगरानी व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं सहित परीक्षा केंद्रों पर सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करने के लिए की गई समस्त तैयारियों व व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विद्यालय एवं परीक्षा के लिए अलग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरा प्वाइंट एवं सिटिंग प्लान की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्यों से ली। डीएम आलोक कुमार ने कहाकि परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों सहित ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को संपन्न कराना सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरूण कुमार ओझा, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed