{"_id":"61e1ac22ee6ff472ef68c0bc","slug":"payment-not-release-khalilabad-news-gkp423663489","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण पूरा, नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण पूरा, नहीं मिला बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण पूरा, नहीं मिला बजट
- प्रधान भुगतान पाने के लिए लगा रहे अधिकारियों का चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा देवई में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है लेकिन भुगतान नहीं सका है। बाल विकास परियोजना कार्यालय व ब्लॉक कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय का प्रधान चक्कर लगा रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण करीब 8.54 लाख रुपये की लागत से होता है। बाल परियोजना कार्यालय से दो लाख रुपये दिया जाता है और शेष रकम राज्य वित्त व मनरेगा के बजट से मिलता है। ब्लॉक के उंचहराकला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए बाल परियोजना कार्यालय की ओर दो लाख की धनराशि भेजी गई। उंचहराकला कला में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध न होने भवन निर्माण नहीं हो सका। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए ब्लॉक के रक्सा देवई में प्रस्तावित किया गया। जल्द ही उंचहराकला से पैसा लेकर रक्सा देवई ग्राम पंचायत के बैंक खातों में पैसा भेजे जाने की बात कही गई। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से भवन निर्माण के कार्य शुरू करने को कहा गया। प्रधान रक्सादेवई राम सागर चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने पर भुुगतान के लिए ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अब तक भुगतान नहीं हो सका है। सामग्री व मजदूरी भुगतान करने के कर्जदार हो गए हैं। बीडीओ को पत्र लिखकर भुगतान की मांग की गई है। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उंचहराकला ग्राम पंचायत खाता से दो लाख रुपये डीपीओ के खाता में वापस लेकर फिर रक्सा देव ग्राम पंचायत खाता में भेजे जाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा।