फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pay attention to quality in construction works, action will be taken against negligence: CDO

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर दें ध्यान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : सीडीओ

Mon, 16 Dec 2024 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to quality in construction works, action will be taken against negligence: CDO
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में 50 लाख रुपये की लागत से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो, शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, रवींद्र यादव, सुरेश कुमार सरोज व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed