फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Grover pavilions from the hail of Har-Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 13 Feb 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 13 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Grover pavilions from the hail of Har-Har Mahadev
शिव का जलाभिष्ाेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु स्नान करके शिव मंदिरों की ओर चल पड़े। अन्य मंदिरों की अपेक्षा तामेश्वरनाथ मंदिर पर भीड़ अधिक रही। रात एक बजे के बाद से ही मंगलवार दोपहर तक हजारों लोगों ने तामेश्वरनाथ मंदिर में शिव लिंग पर जल चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्जन के साथ मनोकामना पूरा होने के लिए महादेव से मनुहार की। 
विज्ञापन

सोमवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया। मंगलवार भोर से ही तामेश्वरनाथ धाम के शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे से श्रद्धालु जल भर कर पंक्तिबद्ध होकर खड़े हो गए। पोखरे की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु मंदिर के सामने लाइन में लग रहे थे। थोड़ी-थोड़ी देर बार जत्था आगे बढ़ता रहा। शिव को जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने कपूर-अगरबत्ती जलाई। महिला श्रद्धालुओं ने इस दौरान कराही भी चढ़ाई। तामेश्वरनाथ के प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती, प्रहलाद भारती, नागेंद्र नाथ भारती, बलदेव भारती, बालकेश भारती, शिव सहाय भारती, गंगेश भारती और चंद्रभान भारती ने बताया कि रात्रि डेढ़ बजे गोसाईं परिवार की पूजा-अर्चना के बाद सुदुर अंचलों से आए हुए श्रद्धालुओं ने भोर से ही सायं काल तक शिवार्चन, आरती, पूजा, जप तप वंदन किया।
विज्ञापन

काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ रमेश कुमार कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, एसएसआई रामभवन यादव, चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ श्रवण यादव, महिला थाना एसओ अनीता यादव सहित काफी फोर्स लगी रही। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा मुंडेश्वरनाथ शिवमंदिर मुडियारी पर क्षेत्र के लोगों को जमावड़ा रहा। भक्तों ने कुआनों नदी से जल भर कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed