रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, जुकाम, शुगर और बीपी के मरीज आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे। जब से सरकारी अस्पताल पर दिखाकर दवा ले रहे हैं, तब से आराम मिल रहा है। राजाराम (40) नकही गांव से आए थे। वह बुखार और खासी से परेशान हैं। अलकमा (10) कुडवा बुखार से परेशान थीं। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डॉ. निविदिता चौरसिया, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्रकला मौजूद रहीं। संवाद