फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients of weather attack, viral fever and cold increased

Sant Kabir Nagar News: मौसम की मार, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Patients of weather attack, viral fever and cold increased
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मौसम की मार, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोज आ रहे हैं 500 मरीज, ओपीडी में लंबी लाइन
चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बचाव की सलाह दी
संतकबीरनगर। ठंड के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वायरल फीवर, सर्दी जुकाम व खांसी के करीब 500 मरीज रोज इलाज कराने आ रहे हैं। जनरल वार्ड के बेड मरीजों से भर गए हैं। ओपीडी में लंबी लाइन लग रही है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बचाव की सलाह दी है।
सुबह व शाम ठंड पड़ रही है तो दिन में धूप निकल रही है। मौसम के बदलते मिजाज से मौसमी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी होती थी। वर्तमान में 1200 से 1300 मरीज आ रहे हैं। इनमें करीब 500 मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

हैंसर बाजार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि कई दिनों से बुखार है। खांसी भी आ रही है। चिकित्सक को दिखाने आए हैं। खलीलाबाद निवासी सावित्री देवी, राधिका आदि ने बताया कि सर्दी जुकाम व बुुखार के इलाज के लिए अस्पताल में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक महेश प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय और डॉ. सुनील कुमार के कक्ष के बाहर बच्चों के इलाज के लिए परिजन खड़े रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी राय ने बताया कि प्रतिदिन खांसी, सर्दी, जुकाम व फीवर के मरीज आ रहे हैं।
...
कोट
ओपीडी में वायरल फीवर, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें। ि -डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed