फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients of viral fever increased in the hospital, OPD is crowded

अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, ओपीडी में लग रही भीड़

Mon, 21 Nov 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Patients of viral fever increased in the hospital, OPD is crowded
जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : KHALILABAD
अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, ओपीडी में लग रही भीड़
विज्ञापन

प्रतिदिन 1500 के करीब मरीज करा रहे इलाज
मौसम में बदलाव के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सर्दी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। वायरल फीचर, सर्दी, जुकाम व पेट दर्द आदि के सबसे ज्यादा मरीज हैं। अस्पताल का पीकू वार्ड बच्चों से भरा हुआ है। साथ ही ओपीडी में 1500 से 1600 मरीज प्रतिदिन इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल में वैसे प्रतिदिन की ओपीडी 1200 से 1300 के करीब होती है। इधर, नवंबर माह खत्म होने को है। ऐसे में ठंड भी बढ़ती जा रही है। जैसे जैसे मौसम में नरमी आ रही है, मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अस्पताल में सोमवार को 1500 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा कटवाया। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाकर सलाह और दवा ली। इसमें सबसे ज्यादे बच्चे पीड़ित हैं। बच्चों में पेट दर्द, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम आदि बढ़ गया है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों का बचाव जरूरी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और उन्हें गुनगुना पानी पीने को दें। जहां तक हो सके गर्म खाना ही खाएं। बाहर की चीजों को कत्तई न खिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। अस्पताल के पीकू वार्ड में बच्चों की संख्या फुल हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीज हैं। ओपीडी में इलाज कराने आए महुली निवासी घनपतरू, बेलौली निवासी विजय का कहना है कि कई दिनों से पेट दर्द की समस्या थी और शरीर भी गर्म था। चिकित्सक ने दवा लिखी है और जांच कराने को कहा है। इसी तरह मालती, जयंती ने भी बुखार से पीड़ित होना बताया।
विज्ञापन

इस मौसम में बुजुर्गों व बच्चों को बचाव करने की जरूरत है। खासतौर पर जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें बिना वजह ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए। पिछले चार से पांच दिन से सुबह और शाम ठंड में तेजी आई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ओपीडी में लोग इलाज करा रहे हैं और दवा दी जा रही है। आश्यकतानुसार भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed