फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Passengers waiting for the train at Khalilabad railway station in the cold.

Sant Kabir Nagar News: वैशाली पांच तो सात घंटे देर आई गोरखधाम एक्सप्रेस

Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for the train at Khalilabad railway station in the cold.
ठंड में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
संतकबीरनगर। कोहरे के चलते इस समय ट्रेनों के आवागमन में अनियमितता आई है। प्रमुख ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली ट्रेन वैशाली पांच घंटे तो गोरखधाम सात घंटे देर से पहुंची। मंगलवार को कुल सात ट्रेनें देर पहुंचीं।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कोहरे व ठंड के चलते ट्रेनें काफी बिलंब से चलती दिखीं। मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से आने वाली एलटीटी तकरीबन दो घंटे तो अवध एक्सप्रेस एक घंटे देर पहुंची। काठगोदाम से आने वाली बाघ एक्सप्रेस 50 मिनट और छपरा एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंचीं। राप्ती सागर एक्सप्रेस दो घंटे देर रही।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर धनघटा से अपने भाई को रिसीव करने आए चंद्रभान बताते हैं कि उनके भाई वैशाली एक्सप्रेस से आ रहे थे। स्टेशन आने पर पता चल रहा है कि ट्रेन पांच घंटे लेट चल रही है। अब पांच घंटे तक यहीं रहना पड़ेगा। गोरखधाम से दिल्ली से आ रहे अपने भाई के परिवार को लेने आए मुस्तफा की भी परेशानी यही है। कुल मिलाकर ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों से अधिक उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed