फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Passengers are being carried in private vehicles, now the RTO is preparing to take action

Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट वाहनों में ढो रहे सवारी, अब आरटीओ कर रहा कार्रवाई की तैयारी

Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Passengers are being carried in private vehicles, now the RTO is preparing to take action
संतकबीरनगर। जिले में धड़ल्ले से निजी वाहनों का इस्तेमाल कॉमर्शियल लाभ कमाने के लिए किया जा रहा है। सवारियां बैठाकर वाहन स्वामी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जबकि, विभाग से उनका रजिस्ट्रेशन निजी वाहनों के लिए कराया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब परिवहन विभाग इन सवारी ढोने वाले निजी वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी में है। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि जो लोग भी प्राइवेट वाहनों को सवारी वाहन के रूप में चला रहे हैं, वह अपने वाहनों का निर्धारित शुल्क देकर सवारी वाहन में बदलवा सकते हैं। ऐसा न करने की स्थिति में उनसे जुर्माना वसूल करने के साथ गाड़ी सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद में तमाम स्थानों पर प्राइवेट वाहन में सवारियां ढोई जा रही हैं। इससे सरकारी राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। एआरटीओ व यातायात पुलिस की जांच में कई बार ऐसे वाहन पकड़ में आते हैं, जिन पर कार्रवाई करके जुर्माना वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी ऐसे वाहनों के प्रचलन पर रोक नहीं लग पा रही है।
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से भी तमाम प्राइवेट वाहन लखनऊ और आसपास के स्थानों पर आने और जाने वाले लोगों को लाते और ले जाते नजर आ जाते हैं। इससे जहां पर रोडवेज को सवारी न मिलने से, वहीं संभागीय परिवहन विभाग भी को भी राजस्व का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed